फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Afternoon after a Suryadev

दोपहर बाद निकले सूर्यदेव, ठंड से राहत नहीं

Tue, 06 Jan 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 06 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Afternoon after a Suryadev

लगातार तीखे चल रहे मौसम के तेवरों के कारण ठंड कम

विज्ञापन
होने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि सोमवार को दोपहर बाद किसी तरह से बादलों को चीर कर निकले सूर्यदेव भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला पाए। सर्द हवाओं से बढ़ी गलन के चलते धूप का असर सिर्फ प्रकाश देने तक सिमटा रहा और लोग दिन के समय भी कांपते नजर आए।

कोहरा और बादलों के साथ पाला पड़ने से तापमान का न्यूनतम स्तर 7 से 8 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में भीषण ठंड से लोग अकुला रहे और सूर्यदेव से प्रचंड होने की गुहार लगा रहे, ताकि सर्दी से कुछ राहत मिल सके। सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को ठंड से मुकाबला करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा हैं।

हर तरफ बस ठंड ही ठंड की चर्चाओं के साथ लोग सर्दी भरे इस मौसम में अब सूर्य भगवान से राहत देने की आस लगा रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि मौसम के तेवर अभी काफी कड़क बने हुए हैं, जिससे लोगों को कड़ाकेे  की ठंड से जूझना पड़ रहा है।

सोमवार को भी सुबह भी गत दिन की तरह घने काले कोहरे की चादर से ढकी रही, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड ने झकझोर दिया और भोर के समय लोगों के सुरसुरी छूट गई और लोगों की सुबह काफी देर से हुई। हालांकि, दोपहर के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, पर सर्द हवाओं से बनी गलन के कारण धूप का असर सर्दी पर निष्प्रभावी रहा।

सर्द हवाओं ने वातावरण में सिहरन बढ़ाने का काम किया। बादलों के छाए रहने से सुबह के समय घर से निकलने पर ठंड के मारे सुरसुरी छूूट गई। सिहरन के साथ ठिठुरते लोगों को ठंड ने काफी परेशान किया। आज तापमान का अधिकतम स्तर 19.0 तथा न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed