{"_id":"58ab2d564f1c1b0953b236d4","slug":"after-voting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद जाम का झाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद जाम का झाम
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। विधानसभा चुनाव कराने के बाद रविवार शाम बस व अन्य वाहनों से लौटी पोलिंग पार्टियों के चलते लखनऊ चुंगी सहित शहर के सभी चौराहों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर यह है सोमवार दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। विधानसभा चुनाव कराकर पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन जमा करने के लिए आना था। ईवीएम मशीनें नवीन गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखी जानी थी। इसको लेकर रविवार देर शाम मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियों की बसें, ट्रक व अन्य वाहन लखनऊ चुंगी स्थित सीएसएन पीजी कॉलेज पहुंची जहां पर बसों ने पोलिंग पार्टियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
लेकिन बसाें की लंबी लाइन लगने के चलते यह वाहन वापस नहीं हो सके। बसों व अन्य वाहनों की लंबी लाइन देर रात तक लगी रही। रात भर लोग जाम में फंसे रहे। आलम यह था कि जाम के चलते लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, कचहरी रोड, नुमाइश चौराहा, बड़ा चौराहा, बिलग्राम चुंगी, सांडी चुंगी, बावन चुंगी, पिहानी चुंगी तक जाम लगा रहा। पूरे शहर में जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की सुबह हालात जस के तस बने रहे। दोपहर तक जाम लगे होने से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे जाम खुलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली। यातायात प्रभारी दीनदयाल ने बताया बसों सहित अन्य बड़े वाहनों की दूसरे जिलों की ओर एक साथ रवानगी को लेकर दिक्कतें आई है। सोमवार को दोपहर बाद हालात सुधर गए हैं। चौराहों पर अतिरिक्त यातायात कर्मियों व पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया हैं।
विज्ञापन