{"_id":"613b8ab18ebc3eb6e52227da","slug":"after-two-months-the-body-was-removed-from-the-grave-hardoi-news-knp651385530","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा दो माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा दो माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लगभग सवा दो माह पहले हुई कोल्हू मिस्त्री की मौत के मामले में डीएम की अनुमति से शुक्रवार को कब्र खुदवाकर उसका शव निकलवाया गया। मामले में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब घटना की जांच शुरू की गई है। संडीला में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घुघेरा निवासी रईस अहमद (60) चक्की और कोल्हू के मिस्त्री थे। पुत्र सईद के मुताबिक 24 जून को गांव के ही रहने वाले पूर्व प्रधान अफसर हुसैन ने घर आकर रईस को बुलाया और ग्राम पिलखनी स्थित ईंट भट्ठे पर कोल्हू सेट करने के लिए कहा था। कोल्हू के गिर जाने से नीचे दबकर रईस की मौत हो गई थी।
आरोप है कि अफसर हुसैन, उसका भाइ कौसर और पुत्र कामिल भी कोल्हू की सेटिंग कराने में मदद कर रहे थे। इन लोगों ने कोल्हू का ऊपरी हिस्सा लापरवाही से छोड़ दिया जो रईस के सीने पर आ गिरा। घटना में रईस की मौत हो गई थी और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया गया था।
विज्ञापन
मामले में चार सितंबर को सईद की तहरीर पर पूर्व प्रधान अफसर हुसैन, उसके भाई कौसर और पुत्र कामिल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को दोपहर में कब्र खुदवाकर रईस का शव निकलवाया गया। प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि संडीला में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।