फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the survey, now waiting to get the buses

Hardoi News: सर्वे के बाद अब बसों के मिलने का इंतजार

Mon, 16 Oct 2023 10:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
After the survey, now waiting to get the buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। परिवहन निगम की ओर से गांव तक बसों को पहुंचाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। अब बसों के मिलने का इंतजार है, ताकि बसों को गांव तक पहुंचाया जा सके। हरदोई परिक्षेत्र के लिए 150 बसों का प्रस्ताव बनाया गया है। जनपद के कई क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा और जिले की 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
परिवहन सेवा को गांव से जोड़ने की योजना चल रही है। इसके तहत हरदोई परिक्षेत्र के गांव का सर्वे कराया गया था, जहां पर बसों का आवागमन नहीं है। ऐसे सभी गांव तक बसों को पहुंचाया जाएगा, जिनकी दूरी मुख्य मार्ग से तीन किमी तक है। क्षेत्र के 1908 गांव का सर्वे कराया गया है। जिसके आधार पर हरदोई परिक्षेत्र में 150 बसों को चलाने का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

इसमें हरदोई के अलावा गोला, खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, कन्नौज डिपों से जुडे गांवों को लाभ मिलेगा। परिवहन सेवा शुरू होने से जिले की 20 हजार आबादी का लाभ मिलेगा। आरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी सर्वे का कार्य पूरा हो गया है, प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। वहां से बसें और अनुमति मिलने पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
जिले में इन क्षेत्रों को मिल सकता है लाभ
विभागीय आंकड़ों की मानें तो जिले में बिलग्राम बाईपास से बछरियापुर, अटवा-गोपामऊ मार्ग, हरदोई- टड़ियावां मार्ग, कुतुबनगर से वाया सीतापुर, हरदोई से सकाहा हाेते हुए खेरिया तक और शाहाबाद से आलमनगर होते हुए जेबी गंज मार्ग को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य मार्गों पर भी रोडवेज बसें दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed