फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the new schedule notification

अधिसूचना के बाद नया शेड्यूल

Fri, 18 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Fri, 18 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
After the new schedule notification

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले पायदान पर ही जिले

विज्ञापन
के हजारों मतदाताओं को मतदाता सूची में जगह न देकर जहां जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाएं औंधे मुंह गिरती नजर आई, वहीं अब आयोग भी इन कटे नामों को जोड़ने के लिए संजीदा नजर नहीं आ रहा है।

16 सितंबर से जारी शेड्यूल पर भी कार्य शुरू नहीं हो सका, वहीं अब जिम्मेदार अधिसूचना जारी होने पर 21 सितंबर से आयोग की साइट खुलने की बात कहने लगे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि जिले में हर ग्राम पंचायत से दर्जनों से लेकर सैकड़ों नामों का कटना कोई छोटी गलती नहीं है।

इसके पीछे स्थानीय लोगों का बीएलओ पर सीधेे तौर पर दबाव होना बताया जा रहा है। या फिर अन्य कारण भी हो सकते हैं, पर कुल मिलाकर व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह जरूर लगा है। कहने वाले यहां तक कहने से नहीं चूक रहे कि जब मतदाता बनाने में ही प्रशासनिक मशीनरी निष्पक्ष नहीं दिखी, तो आगे क्या हाल होने वाला है, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

बहरहाल बड़े स्तर पर आए शिकायती पत्रों व प्रदर्शनों के बाद आयोग ने हर जिले को मौका देते हुए 16 से 25 सितंबर के मध्य वेबसाइट खुलने और तब उसमें नामों को फीड कराने का मौका देने की बात कही गई थी, पर 16 सितंबर से वेबसाइट नहीं खुली।

अब अधिसूचना जारी होने के दिन यानी 21 सितंबर से ही आयोग की वेबसाइट खुलने की बात कही जाने लगी है। इस बाबत सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम नारायन मिश्र ने बताया कि अब 21 सितंबर से वेबसाइट खुलने की जानकारी मिली है। इसी के बाद नया शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed