{"_id":"745e2c09159306da981917380b657f01","slug":"after-the-flag-raising-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा-अर्चना के बाद उठा झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा-अर्चना के बाद उठा झंडा
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ऐतिहासिक एवं पौराणिक महावीर जी का झंडा मेला
विज्ञापन
मंगलवार को धूमधाम से निकला। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग
लिया। भादों के आखिरी मंगलवार को महावीर जी के झंडा मेले के शुभारंभ से
पूर्व आचार्य मुकुट बिहारी ने हवन पूजन कराया।
मुख्य यजमान के रूप में महावीर जी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पालिकाध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री मौजूद थे। महावीर झंडे की पूजा के बाद झंडा मंदिर से चला जो शीतला माता मंदिर मंगल बाजार, शोरा कोठी होते हुए मुरारेश्वर मंदिर पहुंचा। वहां कुछ देर विश्राम के बाद झंडा गल्लामंडी स्थित हनुमान मंदिर, रानी जी का शिवाला होते हुए, छोटे चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां से पूजा होने बाद झंडा छोटे चौराहा होते हुए इमलियाबाग चौराहे पर पहुंचा, जहां पर सभी झंडे एकत्रित हुए।
यहां से शोभा यात्रा शुरू हुई जिसमें दर्जनों झांकियां, रामडोल आदि शामिल हुए। शोभा यात्रा रात करीब 10 बस स्टैंड पहुंची। यहां से वापस गल्लामंडी, पुरानी स्टेट बैंक गली, शोरा कोठी मंगल बाजार होते हुए रात में पुन: महावीर जी के मंदिर पहुंची। जहां पर सभी झंडों की पूजा अर्चना हुई और प्रसाद वितरण हुआ। सभी झंडे अपने गंतव्य स्थान को चले गए।
सुरक्षा व्यवस्था को आस पास के सभी थानों की पुलिस तैनात थी। सीओ चरन सिंह, एसडीएम एपी सिंह कोतवाल डीपी सिंह के निर्देशन में कड़ी निगाह रखी गई। नगर एवं लखनऊ हरदोई रोड स्थित कई स्थानों पर प्रतिष्ठानों के सामने भंडारा एवं प्र्रसाद वितरण चलता रहा।