{"_id":"68d2cfbfebdeb9033505b504","slug":"after-the-dismissal-of-a-teacher-who-obtained-a-job-with-fake-certificates-a-report-has-also-been-filed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137847-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने वाले शिक्षक की बर्खास्तगी के बाद अब रिपोर्ट भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी पाने वाले शिक्षक की बर्खास्तगी के बाद अब रिपोर्ट भी दर्ज
विज्ञापन
बावन। नौकरी के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने वाले बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ लोनार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी शाहाबाद की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है।
शाहाबाद विकास खंड के शाहपुर नाऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर देवेंद्र पांडेय की तैनाती थी। उनके टीईटी और निशक्त प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मिली थी। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने इसकी जांच कराई थी। जांच में पता चला था कि देवेंद्र को एटा जनपद में तैनाती मिली थी। वर्ष 2014 से वह हरदोई जनपद में तैनात था। जांच में देवेंद्र की नियुक्ति पत्रावली में टीईटी की ऑनलाइन छायाप्रति लगी मिली। मूल टीईटी अंक पत्र और प्रमाण पत्र पत्रावली में नहीं मिले।
जांच में एटा के बीएसए ने रिपोर्ट में बताया था कि देवेंद्र की नियुक्ति निशक्त श्रेणी में की गई थी। निशक्त प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो इसमें भी फर्जीवाड़ा मिला। अब पूरे मामले में शाहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अजय गौतम ने बताया कि फर्जीवाड़ा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।