फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After the clerks, now preparations are underway for the transfer of block education officers and junior engineers.

Hardoi News: लिपिकाें के बाद अब खंड शिक्षा अधिकारियों और अवर अभियंताओं के तबादले की तैयारी

Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
After the clerks, now preparations are underway for the transfer of block education officers and junior engineers.
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में ब्लॉक लिपिकों के तबादलों के बाद बीआरसी में तैनात अन्य कर्मियों के भी तबादले किए जा सकते हैं। इनमें स्थायी कर्मियों के साथ संविदा कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती है। इसके साथ ही अवर अभियंता, कार्यालय सहायक, लेखकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, क्वालिटी क्वार्डिनेटर, ब्लॉक एमआईएस प्रभारी भी तैनात हैं। जिले में तैनात पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति हो चुकी है और इन सभी का तबादला भी होना तय है। कुछ बीईओ के पास एक से ज्यादा ब्लॉक हैं तो कुछ मुख्यालय से संबद्ध हैं। ऐसे में ब्लॉक परिवर्तन की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अवर अभियंताओं के भी कार्य क्षेत्र बदल सकते हैं। इसके अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मृतक आश्रित के तहत तैनात योग्यताधारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ब्लाॅक सहायक के रूप में तैनात हैं। उनको भी ब्लॉक छोड़ना पड़ सकता है। स्थायी कर्मचारियों के अलावा संविदा पर तैनात लेखाकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, ब्लॉक कोर्डिआनेटर, ब्लॉक एमआईएस प्रभारी के भी ब्लॉक बदलने की तैयारी है। विभाग की ओर से केजीबीवी में तैनात शिक्षक व कर्मचारियों की भी संविदा स्थानांतरित करने की भूमिका बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
चार्ज न होने से भटक रहे शिक्षक
जिलाधिकारी की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के दो लिपिकों को जनगणना कार्य के लिए संबद्ध कर लिया गया था। उनके पटल के कार्य को अन्य लिपिकाें को दिया जाना था मगर चार्ज स्थानांतरित न होने से शिक्षकों का कार्य नहीं हो पा रहा है। शिक्षक पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, मृतक आश्रित तैनाती, वेतन जारी आदि के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed