{"_id":"588255834f1c1b367fefe4b8","slug":"after-sterilization-girl-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":" नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : प्रतीकात्मक
हरदोई(ब्यूरो)। सुरसा ब्लॉक के सीएचसी में नसबंदी कराने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला पिहानी ब्लॉक की निवासी है।
विज्ञापन
पिहानी ब्लॉक के राभ दहेलिया गांव निवासी राम चंद्र की पत्नी विभा देवी (30) ने बुधवार को सुरसा ब्लॉक की सीएचसी में नसबंदी कराई थी। गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इस पर वह विभा को सीएचसी ले गया था। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया था। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रामचंद्र का आरोप है कि नसंबदी में करने में डॉक्टरों ने लापरवाही बरती इसी के चलते पत्नी की हालत बिगड़ गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पकंज का कहना है कि किसी तरह की नसबंदी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई।
नसबंदी के बाद महिला के असावधानी बरतने के कारण हल्की ब्लीडिंग हुई थी। उसे भर्ती कर इलाज किया गया था। सुधार नहीं होने पर उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।