फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After seeing the questions in the first paper, the number of candidates in the second shift decreased further.

Hardoi News: प्रथम प्रश्न पत्र के सवालों को देख दूसरी पाली में और कम हो गए अभ्यर्थी

Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
After seeing the questions in the first paper, the number of candidates in the second shift decreased further.
हरदोई। पीसीएस अधिकारी बनने के लिए रविवार को हुई परीक्षा में जिले को आवंटित अभ्यर्थियों में 60 प्रतिशत ने परीक्षा से ही किनारा कर लिया। करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। दो पाली में हुई परीक्षा में पहली पाली की अपेक्षा दूसरी पाली में उपस्थिति और कम हो गई। अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की शुचिता देखी।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा और सहायक वन संरक्षक पद की परीक्षा जिले में दस केंद्रों पर हुई। आयोग ने परीक्षा के लिए 4,536 अभ्यर्थी जिले को आवंटित किए थे। 4,536 अभ्यर्थियों को ही दो पाली में होने वाली परीक्षा में शामिल होना था। पहली पहली पाली में सामान्य ज्ञान प्रथम का प्रश्न पत्र आया था और दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। जिले में परीक्षा के लिए दस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया जिनके लिए अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा ने एसपी एके मीणा, एडीएम प्रियंका सिंह, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी और अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा की शुचिता देखी। परीक्षा कंट्रोल रूम से बताया गया कि पहली पाली में 4,536 में से 1,821 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2,715 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में सुबह की पाली से भी कम अभ्यर्थी परीक्षा देने आए। दूसरी पाली में 1,813 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2,723 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed