फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After rape, the girl was murdered by strangulating her mouth.

Hardoi News: दुष्कर्म के बाद मुंह और गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या

Tue, 30 Jul 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
After rape, the girl was murdered by strangulating her mouth.
सांडी। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का नग्न शव मिलने की घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है और गला व मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है।

पुलिस ने घटना में दो सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव के बाहर एक बाग में नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी सुबह आठ बजे गोबर डालने गई थी और फिर वापस घर नहीं पहुंची, जबकि पिता के मुताबिक शाम को साढ़े चार बजे किशोरी लकड़ी और चारे के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन


शव मिलने के बाद एसपी नीरज कुमार जादौन और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे थे। सीओ सुनील शर्मा की देखरेख में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में दुष्कर्म किए जाने के बाद मुंह और गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। मंगलवार को अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की है।


सोमवार रात ही एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी थीं। एक शराब के ठेके व एक अन्य स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस ने खंगाले हैं और इस आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी पुलिस घटना की तह तक नहीं पहुंच पाई है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed