{"_id":"6174023b23197b3a9c1d29f8","slug":"after-priyanka-gandhi-s-slogan-bjp-mla-s-slogan-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस के लड़की हूं...के मुकाबले भाजपा का हम ही नारायणी हैं, वायरल हुआ भाजपा विधायक रजनी का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस के लड़की हूं...के मुकाबले भाजपा का हम ही नारायणी हैं, वायरल हुआ भाजपा विधायक रजनी का नारा
Sat, 23 Oct 2021 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 Oct 2021 06:11 PM IST
सार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के स्लोगन 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के वायरल होने के बाद हरदाेई के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रजनी तिवारी का 'हम ही नारायणी' नारे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के मुकाबले शाहाबाद से भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने ‘हम ही नारायणी हैं’ का नारा बुलंद किया है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में रामलीला समारोह में दिया गया रजनी तिवारी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विधायक रजनी तिवारी शाहाबाद के ग्राम उधरनपुर में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की ओर से आयोजित रामलीला में आरती में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की नसीहत दी और गणेश जी की आरती का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी महिलाएं संकल्प लें कि आरती में ‘बांझन को पुत्र देत’ की जगह ‘बांझन की कोख भरे’ लाइन गाएंगी।
उन्होंने कहा कि पुत्र और पुत्री में भेदभाव नहीं करना चाहिए। महिलाएं किसी से याचना क्यों करती हैं कि हमें सशक्त बनाओ। हम पहले से ही बहुत सशक्त हैं हम ही नारायणी हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी का लड़की हूं, लड़ सकती हूं, स्लोगन वायरल हुआ था।