फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After offering food and Prasad to the Mother, he asked for freedom from diseases and sins.

Hardoi News: मां को भोग-प्रसाद लगा मांगा रोग और दोष से मुक्ति का वर

Thu, 25 Sep 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:12 PM IST
सार

हरदोई में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कूष्मांडा माता की पूजा-अर्चना की। विभिन्न कार्यक्रमों व भजन संध्याओं का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने भक्ति गीतों के साथ माता से सुख-शांति की प्रार्थना की।

विज्ञापन
After offering food and Prasad to the Mother, he asked for freedom from diseases and sins.
फोटो-11- कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं व छात्राएं। संवाद

विस्तार

हरदोई। नवरात्र में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने घर और मंदिरों में माता के चौथे स्वरूप कूष्मांडा माता का पूजन-अर्चन किया। भोग-प्रसाद अर्पित कर मां से रोग और दोषों से मुक्ति का वर मांगा। श्रद्धालुओं ने माता को फल-फूल, पुआ और मेवा-मिष्ठान अर्पित किए। चालीसा और दुर्गा सप्तशती पाठ व आरती की।
विज्ञापन

नवरात्र पर सुबह से ही श्रद्धालु घरों और मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की और आरती के बाद क्षमा याचना की। माता से बीमारियों से छुटकारा और दोषों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। रेलवेगंज में बाबा अमलेश्वर नाथ मंदिर पर त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति की तरफ से महोत्सव में समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया। कलाकारों ने बुधवार रात श्रीश्याम गुणगान किया।
विज्ञापन

--
भजन संध्या में कलाकारों ने माता का गुणगान किया
पिहानी। जन जागरण सेवा समिति की ओर से भारतीय इंटर कॉलेज के पास भव्य शारदीय नवरात्रि महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें बेबी पारुल ने काली कमली वाला मेरा यार है, लाल लाल चुनरी सितारों वाली उसे ओढ़कर आई मां शेरावाली व मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटेंगे आदि भजन सुनाए। चंद्र मोहन ने तुमने मुझे बुलाया शेरावालिए भजन गाया। नमन, चित्रांश और पारुल ने भी कई भेंटें प्रस्तुत कीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भक्तों की लगी है ...

हरपालपुर। टिलिया-घाटवासा गांव स्थित लटूरी बाबा मंदिर पर 32वें विशाल मां भगवती जागरण का शुभारंभ राज्यमंत्री रजनी तिवारी और विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने हवन-पूजन कर किया। कानपुर से आए कलाकार पवन शुक्ला ने गया कि बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भक्तों की लगी है कतार भवानी, ऊंचे पर्वत भवन निराला। आ के शीश झुकावे संसार भवानी, प्यारा सजा है द्वार भवानी।

लखनऊ से आई वर्तिका तिवारी ने गया कि तेरी छाया में, तेरे चरणों में, मगन हो बैठूं तेरे भक्तों में तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है, जिंदगी मिलती है रोतों को हंसी मिलती है। कानपुर की कलाकार मानवी, शीतल काव्या ने भजनों के माध्यम से मातारानी का गुणगान किया। भजन सुनकर श्रोता पूरी रात जमकर झूमें। कार्यक्रम आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा टिंकू, प्रीतेश दीक्षित, रामखेलावन मिश्रा, पूर्व प्रधान रेखा मिश्रा, कंहैया मिश्रा,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-11- कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं व छात्राएं। संवाद

फोटो-11- कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं व छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed