फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After inspecting the arrangements, the Chief Minister stated that public movement must not be disrupted during the inauguration ceremony.

Hardoi News: व्यवस्थाओं को परख कर बोले मुख्यमंत्री, लोकार्पण समारोह में प्रभावित न हो जनता का आवागमन

Thu, 23 Apr 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
After inspecting the arrangements, the Chief Minister stated that public movement must not be disrupted during the inauguration ceremony.
फोटो-36- मल्लावां में प्रधानमंत्री की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सा
हरदोई/मल्लावां। आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया। यहां प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने हेलीपैड और जनसभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान आवागमन में जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे हेलीकॉप्टर से मल्लावां पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने बंदीपुर और कल्याणपुर के बीच सभास्थल का जायजा लिया। निर्माणाधीन मंच पर उन्होंने जिलाधिकारी अनुनय झा से आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। लोकार्पण समारोह के मद्देनजर आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग आदि के बारे में भी उन्होंने डीएम और एसपी एके मीणा से जानकारी ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कहा कि जनसभा के दौरान यातायात को सुगम और सुचारु रखा जाए। किसी भी आमजन को आवागमन में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभा स्थल के पास बने कॉटेज में मुख्यमंत्री ने उन्नाव, हरदोई, कन्नौज और शाहजहांपुर के जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। लगभग 55 मिनट तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ही चर्चा होती रही। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कार से ही एक्सप्रेसवे का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम के बाद सभा स्थल पर सफाई का जिम्मा आशू पर
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद सभास्थल पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी ने क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू को सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक माधवेंद्र सिंह, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, रामपाल वर्मा, अलका अर्कवंशी, विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल भी मौजूद रहे।
---
प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे रोपेंगे हरिशंकरी
मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 29 अप्रैल को लोकार्पण समारोह के दौरान हरिशंकरी रोपेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा ली जाएं। डीएम अनुनय झा से कहा कि हरिशंकरी पौध तैयार करा ली जाए। बताया गया कि हरिशंकरी में पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधों को एक साथ एक गड्ढे (मूल) में रोपित किया जाता है। इसका धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय संरक्षण लिहाज से बड़ा महत्व है इसमें पतझड़ पता नहीं चलता है।

---
श्याम प्रकाश की कोई पोस्ट तो बाकी नहीं ...
मल्लावां में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरदोई सहित शाहजहांपुर, उन्नाव और कन्नौज के जिला अध्यक्षों से व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री सबसे पीछे बैठे गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश से मुखातिब हुए। पहले उनसे पूछा कि कार्यक्रम से जुड़ा कोई सुझाव तो नहीं फिर बोले श्याम प्रकाश जी कोई पोस्ट तो बाकी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed