{"_id":"67af86723db726285902aaf0","slug":"after-a-long-struggle-the-trauma-center-started-the-excise-minister-gave-rs-25-lakh-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126868-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लंबी जद्दोजहद के बाद ट्रॉमा सेंटर शुरू, आबकारी मंत्री ने दिए 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लंबी जद्दोजहद के बाद ट्रॉमा सेंटर शुरू, आबकारी मंत्री ने दिए 25 लाख रुपये
Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
नोट : इंपैक्ट का लोगो लगा दें
फोटो-17- ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद
फोटो-30-21-जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
फोटो-33-31 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
- नितिन अग्रवाल ने किया ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लगभग आठ साल के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार से ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू हो गया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया।
यहां तैनात किए गए चिकित्सकों और स्थापित उपकरणों के बारे में जानकारी लेने के बाद व्यवस्था सुधार को अपनी निधि से 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू होने से मार्ग दुर्घटना में घायल होने वालों को इलाज में राहत मिलेगी।
वर्ष 2016 में 2.61 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ रोड पर ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया गया था। मौजूदा आबकारी मंत्री और तत्कालीन स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से ट्रॉमा सेंटर का निर्माण हुआ था। शुरुआती कुछ दिनों तक ट्रॉमा सेंटर के संचालन की औपचारिकताएं पूरी की गईं, लेकिन फिर इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही ट्रॉमा सेंटर में ताला पड़ गया था। अमर उजाला ने इस मामले को उठाया तो आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सख्त रुख दिखाया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. जेविन विष्णु गोगोई और सीएमओ डा. रोहताश कुमार के बीच समन्वय स्थापित करा ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू कराने के निर्देश आबकारी मंत्री ने दिए।
29 जनवरी को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ट्रॉमा सेंटर के उपकरण वापस कर दिए थे। बृहस्पतिवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने की बात कही। इसके बाद आनन फानन ही यहां चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई। आबकारी मंत्री ने शुक्रवार को ट्रामा सेंटर का जायजा लिया। यहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश सीएमओ को दिए। कुछ संसाधनों की कमी होने की बात सामने आने पर आबकारी मंत्री ने अपनी निधि से 25 लाख रुपये दिए जाने की बात कही। इससे आवश्यक उपकरण खरीदे जा सकेंगे।
इनसेट
यह स्टाफ किया गया तैनात
सीएमओ डा. रोहताश कुमार के मुताबिक एक जनरल सर्जन, एक ईएनटी सर्जन, एक ऑर्थोपेडिक सर्जन और एक एनस्थीसिया का चिकित्सक ऑनकाल उपलब्ध रहेंगे। मेडिकल कॉलेज के दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर ट्रामा सेंटर में लगाए गए हैं। इसके अलावा भरावन, बेहंदर, कोथावां और शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भी एक एक चिकित्सक तैनात किए गए हैं। दस स्टाफ नर्स भी तैनात कर दी गई हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी आउटसोर्सिंग से तैनात किए जा रहे हैं। दो बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की गई है।
इनसेट
आबकारी मंत्री ने यह भी दिए निर्देश
. बिलग्राम सीएचसी से एक ओटी टेक्नीशियन और एक ईसीजी टेक्नीशियन ट्रामा सेंटर में तैनात किया जाए। तीन फार्मासिस्ट, छह स्टाफ नर्स, तीन वार्ड बॉय भी ट्रामा सेंटर में तैनात हों। मेडिकल कॉलेज से भी एक ओटी टेक्नीशियन ट्रामा सेंटर में तैनात किया जाए।