{"_id":"64c2bda522f3f7b2330e64f4","slug":"after-72-hours-the-ct-scan-machine-in-the-medical-college-was-corrected-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1272-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 72 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज में सही हुई सीटी स्कैन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 72 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज में सही हुई सीटी स्कैन मशीन
विज्ञापन
हरदोई। 72 घंटे बाद मेडिकल कॉलेज में लगी सीटी स्कैन मशीन ठीक हाे गई है। तीन दिन पहले तकनीकी कमी आने से मशीन खराब हो गई थी।
सीटी स्कैन मशीन के प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि तीन दिन बाद गुरुवार को लखनऊ से मशीन बनाने के लिए इंजीनियर आया था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन को सही कर दिया है। उसके बाद मशीन को चलाकर देखा गया है। अब दूर-दूर से आने वाले मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिम्मेदारों की माने तो रोजाना यहां पर 50 से 70 मरीज जांच करवाने के लिए आते हैं। बाहर महंगी कीमत पर जांच होती है। जबकि यहां पर नि:शुल्क जांच की सुविधा हैं।
बजट के अभाव में खराब पड़ी है डिजिटल एक्स-रे मशीन
मेडिकल कॉलेज में करीब तीन माह पहले तकनीकी कमी आने के कारण एक्स- रे मशीन खराब हो गई थी। इंजीनियर ने करीब आठ लाख रुपये का खर्च होने की बात बताई थी। इसकी सूचना उच्चधिकारियों को भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक मशीन नहीं बन सकी है।