फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   After 11 months, Triveni Express ran on track

11 माह बाद पटरी पर दौड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
After 11 months, Triveni Express ran on track
हरदोई। लखनऊ और बरेली रूट की सबसे व्यस्त ट्रेनों में शुमार त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन लगभग 11 माह बाद मंगलवार से फिर से शुरू हो गया है। सिंगरौली से टनकपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

सिंगरौली से टनकपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05073-74 व शक्तिनगर से टनकपुर तक चलने वाली ट्रेन संख्या 05075, इन दोनों का संचालन त्रिवेणी एक्सप्रेस के नाम से किया जाता है। दोनों ट्रेनों का संचालन अलग-अलग दिवसों में किया जाता था। मार्च 2019 में लॉकडाउन लगने पर अन्य यात्री ट्रेनों के साथ ही इन दोनों ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

अगस्त के बाद से चरणवार ढंग से अन्य यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन इन दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं कराया जा सका था। लखनऊ और बरेली के बीच चलने वाली ये दोनों ट्रेनें सबसे व्यस्त ट्रेनों में शुमार थीं। इसके संचालन को लेकर यात्रियों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको दृष्टिगत रखते हुए मुख्यालय ने मंगलवार से सिंगरौली से टनकपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का संचालन शुरू करा दिया है। ट्रेन का संचालन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को किया जाएगा। वहीं डाउन रूट पर यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को किया जाएगा। सीएमआई अम्बुज मिश्रा ने बताया कि ट्रेन का संचालन शुरू होने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। प्रयास किया जा रहा है, उम्मीद है कि दूसरी त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed