{"_id":"579ba08b4f1c1ba61521e4ec","slug":"affecting-100-million-transactionaffecting-100-million-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को आत्मघाती करार देते हुए यूनाइटेड फोरम अॅाफ बैंक यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को जिले की समस्त बैंकों में हड़ताल रही। जिले की 125 बैंक शाखाओं में ताले जड़े रहने से तकरीबन 100 करोड़ से अधिक रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। एटीएम पर भी ग्राहकों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।
यूनियन के बैनर तले हड़ताली बैंक अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा पर एकत्र हुए। यहां बैंक कर्मियों ने सरकार और बैंक प्रबंध तंत्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फोरम के स्थानीय इकाई के चेयरमैन मनोज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की आत्मघाती आर्थिक नीतियों, जनविरोधी बैंकिंग सुधारों, श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधनों, बैंकों के विलय व एकीकरण, सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग व्यवस्था को निजी क्षेत्र में ले जाने की कोशिशों आदि के खिलाफ बैंककर्मी पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। भयावह रूप से बढ़ते एनपीए और डूबे ऋणों की त्वरित वसूली व जानबूझकर बैंक ऋण चुकता न करने वालों के खिलाफ अपराधिक कार्यवाही की मांग के समर्थन में यूनाइटेड फोरम अॅाफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंकों की हड़ताल है। उन्होंने कहा कि देश के बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के सभी नौ संगठनों के लगभग 10 लाख बैंक कर्मी एक दिन की हड़ताल पर रहे। जिले में भी सभी घटकों की एकजुटता से बैंकों की हड़ताल सफल रही।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला संयुक्त मंत्री अजय मेहरोत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार अच्छी तरह जान ले कि बैंक कर्मियों की जायज मांगों को नजर अंदाज किया गया तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है। इस मौके पर क्षितिज पाठक, आदर्श बाजपेई, आरके मिश्रा, विश्वमोहन, प्रकाश पांडे, दीपक बाजपेई, यतींद्र प्रकाश मिश्र, अनूप सिंह, शिव कुमार सिंह, राजेश कुमार, आशीष अवस्थी, संदीप कुमार व पुनीत आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।