{"_id":"67fd506908e06bf6d703af2b","slug":"advanced-machining-technician-course-makes-youth-skilled-hardoi-news-c-213-1-hra1004-129741-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एडवांस मशीनिंग टेक्नीशियन कोर्स युवा बन रहे हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एडवांस मशीनिंग टेक्नीशियन कोर्स युवा बन रहे हुनरमंद
Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
- मशीनों का संचालन, रखरखाव और प्रोग्रामिंग सीख रहे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को तकनीकी कौशल प्रशिक्षण के लिए कई ट्रेडों में हुनरमंद बनाया जा रहा है। आईटीआई में युवाओं को मशीनों के रखरखाव, संचालन और प्रोग्रामिंग सिखाने के लिए एडवांस मशीनिंग टेक्नीशियन कोर्स की जानकारी दी जा रही है।
जिले में वर्तमान में छह राजकीय और नौ निजी आईटीआई संचालित हैं। जहां पर पूर्व में निर्धारित ट्रेडों से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस शिक्षा सत्र में एक निजी कंपनी के सहयोग से दो आईटीआई में 11 नई ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इनमें मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिशियन यूजिंग स्मार्ट टूल्स, मैकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल, बेसिक डिजाइंस एंड वर्चुअल वेरीफायर, सीएएम प्रोग्रामर, प्लंबर, थ्री डी प्रिंटिंग, इंडस्ट्रीरियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन और मैकेनिक मोटर व्हीकल शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके लिए दोनों आईटीआई में आधुनिक कार्यशाला और शिक्षण कक्ष बनाएं गए हैं। इनमें एडवांस सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन के कोर्स में युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है। आईटीआई में 24 युवाओं को सीएनसी मशीनों के रखरखाव, संचालन और प्रोग्रामिंग की जानकारी दी जा रही है।
प्रधानाचार्य रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी प्रशिक्षण चल रहे हैं लेकिन अब जल्द ही वर्तमान शिक्षा सत्र में नई ट्रेडों में प्रवेश लिए जाएंगे और उसी के साथ प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इससे शिक्षित युवा नई तकनीक की जानकारी सीख सकेंगेे और उनको रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।