{"_id":"6ae776f20fca56f68f0d7dbb","slug":"admission-of-patients-in-the-emergency-ward-stalled-while-awaiting-departmental-doctors-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159409-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विभागीय डॉक्टर के इंतजार में इमरजेंसी में अटकी मरीजों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विभागीय डॉक्टर के इंतजार में इमरजेंसी में अटकी मरीजों की भर्ती
विज्ञापन
हरदोई। मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद में मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टरों की मनमानी से इलाज के बजाए उन्हें दौड़ाया जा रहा है। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को संबंधित विभाग में शिफ्ट किया जाना जरूरी होता है। इसके लिए संबंधित विभाग के डॉक्टर की जांच और भर्ती की संस्तुति आवश्यक होती है लेकिन सर्जरी, हड्डी और क्षय रोग विभाग के डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते हैं। इसका खामियाजा मरीज और उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रोजाना 40 से 50 ऐसे गंभीर मरीज आते हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज की आवश्यकता होती है लेकिन मेडिकल कॉलेज की स्थिति यह है कि यहां की इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते हैं। सारी जिम्मेदारी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को सौंप दी गई है। यह डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक को जानकारी देते हैं। इसके बाद भी विभागीय डॉक्टर और जूनियर रेजिडेंट नहीं आते हैं और मरीजों को समय पर भर्ती की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में मरीज के तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।
केस-1
सांडी थाना क्षेत्र के मितमितपुर निवासी गुड्डू और उनकी पत्नी पुष्पा मारपीट में घायल होकर शनिवार शाम इमरजेंसी आए थे। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन अब उन्हें इस वजह से रेफर किया जा रहा था कि वह सर्जरी विभाग से किसी डॉक्टर व जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने उनकी विभागीय वार्ड में भर्ती के लिए संस्तुति नहीं की। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह हायर सेंटर जाने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
केस-2
शहर से सटे अनंग बेहटा के पंडितपुरवा निवासी आदेश कुमार की पत्नी अन्नपूर्णा को गंभीर क्षय रोग है। रविवार को स्थिति बिगड़ने पर परिजन इमरजेंसी लेकर आए लेकिन विभागीय डॉक्टर न होने के कारण उन्हें भी भर्ती करने से मना कर दिया। पति आदेश काफी देर तक गिड़गिड़ाते रहे। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए इमरजेंसी में बेड मिला।
विभागीय डॉक्टर नहीं उठाते मोबाइल
कई बार तो ऐसा होता है कि विभागीय डॉक्टर फोन नहीं उठाते हैं। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. बीएमएस पोखरिया शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के नोडल भी हैं लेकिन जब गुड्डू के परिजन ने उनके मेडिकल कॉलेज के बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। यही हाल दूसरे विभागाध्यक्षों का रहा। इतना ही नहीं अवकाश के चलते मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने भी फोन नहीं उठाया। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
इमरजेंसी में आने वाले मरीज को प्राथमिक उपचार देने के बाद भर्ती करने की एक सीमित अवधि है। इसके बाद संबंधित विभाग के डॉक्टर की संस्तुति के बाद वार्ड में भेजा जाता है लेकिन कोई जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं होते हैं। ऐसे में रेफर करना मजबूरी है। -डॉ. अमित आनंद, इमरजेंसी प्रभारी
-- -- -- -- -- -- --
सभी विभागाध्यक्षों की मीटिंग बुलाकर उन्हें निर्देशित किया जाएगा कि वह शिफ्ट में कम से कम एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को तैनाती दें ताकि मरीजों के भर्ती होने की प्रक्रिया पूरी हो सके। -डॉ. जेबी गोगोई, प्रधानाचार्य