{"_id":"5ff0ab678ebc3e3f871b772d","slug":"administration-raids-on-coaching-centers-running-without-registration-hardoi-news-knp6036175121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण चल रही कोचिंग पर प्रशासन का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण चल रही कोचिंग पर प्रशासन का छापा
विज्ञापन
फोटो-2-कोचिंग में छापे के दौरान छात्राओं को समझाते डीआईओएस वीके दुबे, साथ में एसडीएम सदर लक्ष्मी ए?
- फोटो : HARDOI
शहर में नुमाइश मैदान के निकट मैरिजहाल में बिना पंजीकरण चल रहे कोचिंग सेंटर पर सदर एसडीएम ने पुलिस टीम और डीआईओएस के साथ छापा मारा। कोचिंग में पढ़ रही छात्राओं ने बाहर निकलने से इनकार कर दिया। इनका कहना था कि उनके लिए बेहतर शिक्षा का प्रबंध किया जाए। कोचिंग संचालक की अपील पर छात्राएं परिसर से बाहर निकलीं। इसके बाद परिसर को सील कर दिया गया।
टीईटी और सीटीईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए नुमाइश मैदान के निकट मैरिजहाल में कोचिंग सेंटर चल रहा था। शनिवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे एसडीएम सदर लक्ष्मी एन, डीआईओएस वीके दुबे और सीओ सिटी विकास जायसवाल ने कोचिंग सेंटर पर छापा मारा।
इससे कोचिंग में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम सदर लक्ष्मी एन का कहना है कि कोचिंग सेंटर में कुछ सरकारी शिक्षकों के भी पढ़ाने आने की शिकायत मिली थी। छापा पड़ने से सकते में आईं छात्राओं ने कार्रवाई का विरोध किया। इनका कहना था कि कम फीस में यहां बेहतर पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए और कोई विकल्प न होने की बात कही। एक छात्रा ने कार्रवाई से पहले अच्छे शिक्षकों वाली कोचिंग में छात्राओं के पढ़ने का इंतजाम कराने की मांग की। अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर का पंजीकरण न होने का हवाला देते हुए कार्रवाई को आवश्यक बताया।
इसके बाद कोचिंग संचालक खुद ही आगे आए और छात्राओं से परिसर खाली करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि कोचिंग सेंटर में कोविड प्रोटोकाल का पालन भी नहीं हो रहा था। फिलहाल कोचिंग परिसर को सील कर दिया गया है।
इस कोचिंग सेंटर में सरकारी शिक्षकों के पढ़ाने जाने की शिकायत मिली थी। इसकी विस्तृत जांच होगी। डीआईओएस के माध्यम से जुर्माना भी वसूला जाएगा। कोचिंग संचालकों से भी अपना पक्ष रखने को कहा है।-लक्ष्मी एन, एसडीएम सदर।
कोचिंग संचालक को छह जनवरी को दफ्तर बुलाया गया है। पंजीकरण से जुड़े सभी अभिलेख भी मांगे गए हैं। फिलहाल कोचिंग का पंजीकरण नहीं है। -वीके दुबे, डीआईओएस।