{"_id":"618c0255d8261f6ef55a6764","slug":"adm-check-dengu-safety-arrengement-hardoi-news-knp6631875133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम के निरीक्षण में खुल गई पालिका के दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम के निरीक्षण में खुल गई पालिका के दावों की पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डेंगू की रोकथाम के लिए की जा रही सफाई के नगर पालिका प्रशासन के दावे बुधवार को एडीएम के निरीक्षण में सफा हो गए। निरीक्षण के दौरान रेलवेगंज व आवास विकास कॉलोनी के लोगों ने एडीएम को बताया कि न तो सफाई हुई है और न एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सफाई नायक का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
पूरे जिले में डेंगू तेजी से फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए ग्रामीण इलाकों के साथ ही नगर निकायों में भी वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश डीएम अविनाश कुमार और एडीएम वंदना त्रिवेदी ने दिए थे। नगर पालिका की ओर से लगातार दवा का छिड़काव कराने का दावा किया जा रहा है।
लेकिन बुधवार को एडीएम वंदना त्रिवेदी के औचक निरीक्षण में दावे की पोल खुल गई। उन्होंने डेंगू प्रभावित क्षेत्र मोहल्ला रेलवेगंज व आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण किया। डेंगू पीड़ितों के परिजनों व मोहल्ले के लोगों से बात की। लोगों ने नालियों की नियमित सफाई न कराने और अब तक दवा का छिड़काव न होने की बात कही। एडीएम ने इस पर नाराजगी जता सफाई नायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जेई व ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।