{"_id":"ad04ad765a451a4d047e54b97b5f97e9","slug":"additional-education-secretary-reconstructed-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर शिक्षा सचिव ने विद्यालयों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर शिक्षा सचिव ने विद्यालयों को खंगाला
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में विद्यालयों की जांच करने आई लोकायुक्त की
विज्ञापन
टीम को दो प्रबंधकाें द्वारा सहयोग न करने पर अपर शिक्षा सचिव प्रमोद कुमार
ने स्वयं विद्यालय पहुंच कर जांच पड़ताल की। इससे विद्यालय संचालकों में
हड़कंप मच गया। इन विद्यालयों में बघौली स्थित एक विद्यालय सपा जिलाध्यक्ष
का है।
वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक के विरुद्ध शिकायत मिलने पर लोकायुक्त की ओर से जांच कराई जा रही है। जांच के लिए जिले में चार सदस्यीय टीम सोमवार को आई थी। उसे 28 विद्यालयों को निरीक्षण करना था। गुुुरुवार को लोकायुक्त की टीम वापस राजधानी लौट गई और जानकारी दी गई कि दो विद्यालयों संचालकों ने टीम को सहयोग नहीं किया और इससे उनकी जांच नहीं हो सकी।
इस पर अपर शिक्षा सचिव माध्यमिक शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद टीम के साथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बघौली क्षेत्र और टड़ियावां क्षेत्र के दोनों विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया और विद्यालयों के मानकों को देखा। अपर जिला सचिव के जिले में आने से विभाग व विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया।
अपर सचिव अपनी जांच लोकायुक्त को सौंपेंगे। इस संबंध स्थानीय विभागीय अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। इधर, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि टीम को विद्यालय में सब कुछ ठीक ठाक मिला। विद्यालय में मानक के अनुसार 19 कमरे बने हुए हैं। पहले भी विद्यालय परीक्षा केंद्र बनता रहा।