{"_id":"6af35227db0c88627d0e1053","slug":"additional-bus-trips-will-be-operated-on-bhai-dooj-for-the-convenience-of-passengers-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159889-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाईदूज पर यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों के लगेंगे अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाईदूज पर यात्रियों की सहूलियत के लिए बसों के लगेंगे अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
फोटो - 29- रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
हरदोई। भाईदूज पर बहन-भाइयों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे दोगुने करने का फैसला लिया है। हरदोई बस डिपो से दिल्ली रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। वहीं लखनऊ, कानपुर, कन्नौज समेत समस्त रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। इससे लोगों को सहूलियत मिल सकेगी। वहीं मंगलवार से ही बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।
स्थानीय रोडवेज परिवहन निगम ने त्योहार के मद्देनजर अतिरिक्त बसों को चलाया है। क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई के अंतर्गत हरदोई डिपो समेत कन्नौज, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर और गोला डिपो से दिल्ली रूट के लिए कुल 150 अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। इसमें हरदोई डिपो में 30 बसें चल रही हैं जबकि पूरे डिपो में अलग-अलग रूटों पर कुल 230 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर और लखीमपुर के लिए अधिक भीड़ रहती है। इसके चलते स्थानीय परिवहन निगम के अधिकारियों ने इन रूटों पर बसों के फेरों को दोगुने करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि अभी तक इन रूटों पर 20 से 25 बसों का संचालन किया जा रहा था। ऐसे में अब बसों के फेरों को बढ़ा दिया जाएगा। ताकि यात्रियों को त्योहार की भीड़ के बावजूद परेशानियों का सामना न करना पड़े।
यात्रियों के बैठते ही रवाना होगी बस
डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि बसों को अधिक देर तक रोका नहीं जाएगा। जैसे ही बसें स्टेशन पर आएंगी और उसमें 40 से 50 यात्री बैठ जाएंगे बस को तुरंत रवाना कर दिया जाएगा। बस जाते ही उसी रूट पर दूसरी बस आ जाएगी। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बस में यात्रियों को बैठने के लिए सीट भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर ही बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। स्थानीय डिपो में बसों की संख्या भी पर्याप्त है। यदि यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। -भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक