{"_id":"6a19d83080c7d8b30b09e43b","slug":"action-will-be-taken-against-the-principal-if-there-are-less-than-30-admissions-in-vocational-education-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150608-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: व्यावसायिक शिक्षा में 30 से कम प्रवेश पर प्रधानाचार्य पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: व्यावसायिक शिक्षा में 30 से कम प्रवेश पर प्रधानाचार्य पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम में 30 से कम छात्र के प्रवेश पर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी। निदेशक के पत्र के उपरांत विद्यार्थियों के नामांकन के आधार पर सूची तैयार की जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि राजकीय व एडेड विद्यालयों में विभिन्न ट्रेड आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, और ऑटोमोबाइल आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है मगर इन ट्रेडों में छात्रों की रुचि न होने और प्रचार-प्रसार की कमी के कारण सीटें खाली चल रही हैं। कई जगह तो संख्या दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती है। व्यावसायिक शिक्षा में नामांकन बढ़ाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे मगर इसके बावजूद संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
इस पर शिक्षा निदेशक की ओर से ऐसे प्रधानाचार्यों को जिम्मेदार ठहराया गया है। उन्होंने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 30 से कम नामांकन के लिए प्रधानाचार्यों काे जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाए। शिक्षा निदेशक के पत्र आने के बाद विभाग की ओर से व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का विवरण विद्यालयों से मांगा गया है और उसी के अनुसार उनकी सूची तैयार की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि नामांकन की समीक्षा की जाएगी और उसके उपरांत विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।