{"_id":"612fc5548ebc3e32763ad417","slug":"action-hardoi-news-knp649592410","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले आठ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले आठ कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर। एसडीएम शाहाबाद सौरभ दुबे ने बुधवार को सीएचसी टोडरपुर का निरीक्षण किया। पंजीकरण काउंटर पर पहुंच कर मरीजों की दैनिक संख्या जानी व वहां खड़े मरीजों से बात की।
उपस्थिति पंजिका जांच पर आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी आठ कर्मियों को नोटिस जारी व जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने मलेरिया समेत अन्य संक्रामक रोगों के इलाज व इससे प्रभावित गांवों के बारे में जानकारी ली। कहा कि मलेरिया पीड़ित गांवों की सूची तैयार कराई जाए। इससे वहां साफ सफाई करा आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा सके।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन बहादुर सिंह, डॉ. अपूर्व अवस्थी, डॉ. शफायत अली, फार्मासिस्ट आन्नद कुमार वर्मा व आपरेटर अखिल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।