{"_id":"611d2fda8ebc3e7a0705d96d","slug":"action-hardoi-news-knp646850818","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न करने पर एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न करने पर एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्यवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बुधवार को भरावन ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक शौचालयों का संचालन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को भुगतान न किए जाने के चलते एडीओ पंचायत के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए हैं।
भरावन ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण में सीडीओ ने विभिन्न विभागों से विकास कार्यों के लिए दिए गए बजट और उसके खर्च की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कर इन्हें स्वयं सहायता समूहों को हस्तांतरित भी कर दिया गया है। इसके बाद भी संबंधित समूहों को भुगतान नहीं किया गया है।
इस पर एडीओ पंचायत धीरेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश सीडीओ ने दिए हैं। सीडीओ ने ब्लाक परिसर के सुंदरीकरण का कार्य क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना में शामिल करने के लिए ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह तोमर और खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार से कहा। इसी दौरान ग्राम सचिव संजीव त्रिपाठी ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि 15 दिन पहले रायबरेली तबादला हो चुका है। डीपीआरओ ने रिलीव कर दिया था, लेकिन डीडीओ रिलीव नहीं कर रहे हैं। इस पर सीडीओ ने डीपीआरओ से पूरी आख्या मांगी है और खंड विकास अधिकारी से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने सर्वा गोस्वा में स्थित गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोशाला में 71 मवेशी मिले। मवेशियों को हरा चारा खिलाया जा रहा था, लेकिन वरमी कंपोस्ट का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला। गोशाला के अंदर लगभग 35 ट्राली गोबर की खाद मिली। सीडीओ ने खाद का निस्तारण कराने के साथ ही वरमी कंपोस्ट का निर्माण भी सही ढंग से कराने के निर्देश दिए। दोनों कार्य पूरे होने तक ग्राम सचिव उदय प्रताप सिंह का वेतन रोकने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
सीडीओ आकांक्षा राना ने संडीला विकास खंड के कासिमाबाद में स्थित राजकीय ऊसर फार्म का भी निरीक्षण किया। यहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता की जांच ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश सिंह से कराई। इस दौरान प्लास्टर के कार्य में तराई की आवश्यकता बताते हुए हॉस्टल की छत की फर्श का स्लोप ठीक कराने के निर्देश दिए।