फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of murderous attack injured in encounter, arrested along with accomplice

Hardoi News: जानलेवा हमले का आरोपी मुठभेड़ में घायल, साथी समेत पकड़ा गया

Tue, 02 Dec 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack injured in encounter, arrested along with accomplice
फोटो-09- पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल आरोपी अलाउद्दीन। संवाद
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बीती 16 नवंबर को मूंगफली बेचने जा रहे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले में एक आरोपी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ सोमवार देर रात पिहानी कोतवाली खेत्र के कुल्हावर मोड़ के पास हुई।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के पिसावां निवासी मोहम्मद फरियाद अपने भाई इरशाद के साथ 16 नवंबर की सुबह पिकअप से मूंगफली बेचने शाहजहांपुर के जलालाबाद जा रहे थे। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर के पिसावां निवासी रिजवान, आजाद, सद्दाम, सज्जाद, गुल्लू, तरुण, अलाउद्दीन और साहिल ने इरशाद पर हमला बोल दिया था। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। घटना में इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। सीएचसी पिहानी से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने साहिल और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि पिहानी कोतवाली पुलिस की टीम सोमवार रात कुल्हावर मोड़ पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवक पुलिस को देखकर कच्चे रास्ते से भागने लगे। पुलिस टीम पर फायर भी कर दिया, जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सीतापुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के सायमहोली निवासी अलाउद़्दीन घायल हो गए। मौके से उसके साथी सद्दाम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सद्दाम के खिलाफ पिसवां थाने में एक मामला दर्ज है। मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed