{"_id":"573226294f1c1b010591986d","slug":"accused-of-molesting-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की पिटाई से छेड़छाड़ का आरोपी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों की पिटाई से छेड़छाड़ का आरोपी घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 10 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां(हरदोई)। शौच को खेत पर जा रही एक किशोरी को पड़ोसी गांव के एक युवक ने जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वहां मौजूद आरोपी को पकड़ कर जमकर धुन दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार की शाम को खेत पर शौच को जा रही थी इसी दौरान पड़ोसी गांव राघवरामपुर निवासी राम बहादुर(30) ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में लेकर पीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक डा. संजय सिंह ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल सियाराम सरोज ने बताया घटना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन