फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of harassing for dowry.

Hardoi News: दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप

Fri, 26 Dec 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassing for dowry.
पिहानी। विवाहिता ने दहेज में रुपये और बोलेरो की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझिया निवासी नागेंद्र सिंह पुत्री शिवानी ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले मैनपुरी जनपद के ओझा थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी अतुल के साथ हुई थी। शादी दहेज के लिए पति अतुल, ससुर चंद्रपाल, सास रंपो, जेठ रामू और जेठानी मिथलेश प्रताड़ित करते थे। दहेज में पचास हजार रुपये और बोलेरो की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसकी पिटाई करते थे। उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि 20 दिसंबर 2024 को पिटाई के बाद उसके जेवर और कपड़े छीनकर पति अतुल उसे मायके के बाहर छोड़ गया। तब से वह मझिया में रह रही है। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed