फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of forcibly recruiting in hospital

जबरन चिकित्सालय में भर्ती कराने का आरोप

Mon, 21 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Mon, 21 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of forcibly recruiting in hospital

बहू व कताई मिल चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई कराए

विज्ञापन
जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार से बैठे संडीला के बुजुर्ग दंपति ने रविवार की देर शाम जबरन चिकित्सालय में भर्ती कराने का आरोप लगाया, पर सोमवार को एक बार फिर पीड़ित दंपति भूख हड़ताल पर बैठ गए। 

कचहरी परिसर में आमरण अनशन पर बैठे संडीला के सोम बाजार निवासी शिवकुमार ने आरोप लगाया कि छठे दिन देर रात पुलिस ने मौके पर उन्हें यहां से धरना समाप्त करने का दबाव डाला तथा जबरन यहां से उठा कर जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

बुजुर्ग दंपति ने बताया कि वह जबरन वह वहां से ले जाए गए जिसके बाद सोमवार को दोपहर बाद वह फिर से कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी और दमनकारी इस लोकतंत्र में उन जैसे पीड़ित लोगों का मर जाना ही बेहतर है।

कहा कि न्याय मांगने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं, पर यहां से भी जबरन हटाया जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा। यदि फिर भी न्याय न मिला तो 23 सितंबर को आत्मदाह करने को विवश होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर उनके अन्य परिजन भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed