फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of double murder arrested in police encounter

Hardoi News: पुलिस मुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of double murder arrested in police encounter
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के गौटिया गांव के पास दो दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार कर पकड़ा है। पुलिस की गोली से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 22 मार्च को मझिला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी वकील अमित शुक्ला पुत्र अनिल शुक्ला व गांव के प्रधान नंदलाल के भतीजे रमाकांत कुशवाहा की टोडरपुर ब्लॉक से लौटते समय हत्या कर दी गई थी। दोनों के साथ बाइक से आ रहे साथी संतोष को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। इस दोहरे हत्याकांड़ में पूर्व प्रधान अनिल शुक्ला की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान और भी कुछ नाम सामने आए हैं। इनमें से चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम पुलिस टीम को सूचना मिली की हत्याकांड का एक आरोपी कल्लू पुत्र नन्हे सिंह कहीं भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चठिया से सहादत नगर मार्ग पर नहर की पटरी पर पहुंची। पुलिस का दावा है िक पुलिस टीम को देखकर आरोपी कल्लू ने पुलिस तमंचा से फायर कर दिया। गोली सिपाही मुकुल पवार के हाथ से छूती हुई निकल गई। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए आरोपी पर गोली चलाई। गोली कल्लू के बाएं पैर में लग गई। जिससे आरोपी गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे घायल अवस्था में शाहाबाद सीएससी पहुंचाया। जहां पर हालत नाजुक होने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मुठभेड़ में मझिला कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ व उनकी टीम शामिल रही। कोतवाल ने बताया कि वीरेन्द्र, सर्वेंद्र, नीरज, सूरज को जेल भेजा जा चुका है। विवेचना चल रही है। जो नाम सामने आ रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed