फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accused in wifes murder case arrested

पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
accused in wifes murder case arrested
बेनीगंज कोतवाली पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी श्रीकृष्ण। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलौआ में पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर डंडा, निवाड़, खून से लथपथ पैंट और टी शर्ट भी बरामद की है।
विज्ञापन

ग्राम अलौआ में 2 सितंबर की शाम खेत में कलावती का शव पड़ा मिला था। मृतका के पिता रामखिलावन निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना अतरौली ने पुलिस को जानकारी दी थी। बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने रामखिलावन की तहरीर पर कलावती के पति श्रीकृष्ण के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में पता चला था कि 31 अगस्त को आधी रात के बाद खाने को लेकर हुए विवाद में हत्या की गई थी। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े दस बजे लालपुर तिराहे के पास श्रीकृष्ण को गिरफ्तार किया गया। श्रीकृष्ण ने बताया कि अगर वह पत्नी की हत्या नहीं करता, तो पत्नी उसकी हत्या कर देती।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो खाने को लेकर हुए विवाद के बाद हालात इस कदर बिगड़े की कलावती भी श्रीकृष्ण पर हमलावर हो गई। खुद को छुड़ाने के लिए श्रीकृष्ण ने ताबड़तोड़ लाठियां चलाईं। इसके बाद जब मक्के के खेत में कलावती गिर गई तो चारपाई की निवाड़ से उसका गला कस दिया। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed