{"_id":"5dea9cd88ebc3e1bbc329c89","slug":"accused-in-wife-s-murder-sent-to-jail-hardoi-news-knp530550614","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला रेत कर हत्या करने वाला गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की गला रेत कर हत्या करने वाला गया जेल
विज्ञापन
हरदोई के बेहटा गोकुल पुलिस की गिरफ्त में मौजूद हत्यारोपी नीरू। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया स्थित मायके में दो दिन पूर्व पत्नी की गला रेत कर हत्या करने वाले को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोड़नी निवासी नीरू और उसकी पत्नी संगीता (24) के बीच पांच माह से विवाद चल रहा था। चार माह से संगीता मायके बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया में रह रही थी। कई बार बुलाने पर भी वह ससुराल नहीं गई।
बुधवार शाम नीरू पत्नी संगीता को बुलाने मवैया गया था। वापस आने से इनकार पर नीरू और संगीता के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान नीरू ने चाकू से गला रेतकर संगीता की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने नीरू को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि मामले में मृतका संगीता की भाभी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
तो दूसरी जगह शादी की बात सुनकर सिर पर सवार हुआ खून
रिपोर्ट में आरोप है कि दहेज में बाइक न दिए जाने के कारण नीरू ने संगीता की हत्या कर दी, लेकिन हत्या की वास्तविक वजह चर्चाओं में कुछ और ही है।
पुलिस महकमे से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान नीरू ने पुलिस को बताया कि मायके पक्ष के लोग संगीता को ससुराल नहीं जाने दे रहे थे।
नीरू से बुधवार रात ससुरालियों ने यहां तक कहा था कि संगीता की शादी दूसरी जगह कर देंगे। इसके बाद नीरू के सिर पर खून सवार हो गया और उसने हत्या कर दी।