{"_id":"5dd826748ebc3e54936d4855","slug":"accused-in-student-murder-case-send-to-jail-hardoi-news-knp527538125","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की हत्या करने वाला भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की हत्या करने वाला भेजा गया जेल
विज्ञापन
हत्यारोपी सुनील यादव के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में छात्र को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी प्रियांशू (10) पुत्र रामप्रसाद मंगलवार शाम लापता हो गया था। वह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। आखिरी बार उसे रामनगर मजरा भटपुर के सुनील कुमार यादव के साथ देखा गया था। बुधवार को परिजनों की शंका पर पुलिस ने सुनील यादव से पूछताछ शुरू की थी। गुरुवार सुबह उसने प्रियांशू का अपहरण कर हत्या करने और शव यूकेलिप्टस के बाग में फेंकने की बात कुबूली थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव तलाश लिया था।
शुक्रवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रेमिका से शादी करने के लिए सुनील को रुपयों की जरूरत थी। इसके कारण प्रियांशू का अपहरण किया और शोर मचाने पर बनियान से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी ने बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद सुनील को जेल भेज दिया गया।