{"_id":"5dfa73c28ebc3e880710360d","slug":"accused-in-rape-and-murder-case-arrested-from-hariyana-hardoi-news-knp5330709198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई में आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हत्या और दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में 20 साल से फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने बताया कि 1995 में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरेउरा में तीन लोगों की हत्या करने के बाद मकान में आग लगा दी गई थी। पोस्टमार्टम में पता चला था कि तीन लोगों को गोली मारी गई थी। इस मामले में गांव का कल्लू उर्फ ओमप्रकाश पुत्र रामप्रसाद आरोपी था। कल्लू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन 1999 में जमानत पर छूटने के बाद कल्लू फरार हो गया था। कोर्ट से वारंट भी जारी हुआ था।
आरोपी पर बेनीगंज कोतवाली में ही दुष्कर्म का भी एक मामला दर्ज था और इस मामले में उसे 10 साल की सजा सुना पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस सेल के निरीक्षक आलोक कुमार सिंह प्रयासरत थे। सर्विलांस की मदद से कल्लू को मंगलवार दोपहर दो बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-दो, पंचकुला, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस सेल के निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, बेनीगंज कोतवाल दीपक रघुवंशी शामिल रहे।
पंचकुला में करने लगा था मजदूरी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने की जानकारी पर कल्लू चंडीगढ़ चला गया था और वहीं मजदूरी करने लगा था। बाद में वह पंचकुला में रहकर भी फैक्टरी में मजदूरी करने लगा। उसे लगा कि अब वह पुलिस से बच जाएगा।