फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused arrested

आरोपी को पकड़ा

Tue, 02 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 02 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के दुलार पुर निवासी उज्जा (60) सोमवार की देर शाम खेत पर पानी लगा रहे थे। इसी बीच गांव निवासी धर्मेश उर्फ मंगली निकलने लगा। इसा उज्जा ने विरोध किया। तो मंगली ने अपने एक साथी को बुलाया और उज्जा पर लाठी डंडों से प्रहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 उसे लहुलुहान कर दिया। कुछ ही दूरी पर उज्जा का पुत्र अखिलेश उर्फ लालू खेत में काम कर रहा था। चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा तब तक वह लोग भाग गए। लालू उज्जा को लेकर जिला अस्पताल लाया। जहां पर उज्जा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन



इस घटना के विषय में अखिलेश ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धर्मेश व एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी धर्मेश का धर दबोचा और उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वहीं मंगलवार को वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि उज्जा के चार पुत्र और एक पुत्री है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष बेहटा गोकुल ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed