फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accountant Solicited so fragmented anger Rupee

लेखपाल ने मांगा रुपया तो फूटा गुस्सा

Fri, 14 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 14 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accountant Solicited so fragmented anger Rupee
जिला अस्पताल में मौजूद डीएम और एसपी के सामने ग्रामीणों ने राजस्व टीम पर
विज्ञापन
एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। कहा कि पैसा न देने की वजह से राजस्व टीम गुरुवार को जेसीबी लेकर पहुंची और निर्माण कार्य ढहाने लगी। कहा कि निर्माण कार्य की न तो गंभीरता से जांच की न ही पूर्व उन्हें कोई नोटिस दिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच कराने की बात कही। देहात कोतवाली के कोढ़वा गांव में गुरुवार की देर शाम हुई घटना के बाद अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी रमेश मिश्र और एसपी उमेश कुमार सिंह को देखते ही ग्रामीणों ने राजस्व टीम पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि लेखपाल उनसे मकान निर्माण को लेकर एक लाख रुपये मांग रहा था।

उसने धमकी दी थी यदि यह धनराशि उसने नहीं दी तो उसका मकान गिरवा देगें। वह तीन दिनों से गांव के चक्कर काट रहा था। नायब तहसीलदार और जेसीबी मशीन लेकर गांव पहुंच गए और निर्माण कार्य गिरवाने लगे। काफी मन्नत के बाद भी उन लोगों ने उसकी एक न सुनी।

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन की न तो जांच की गई और 122 बी की कार्रवाई का नोटिस दिया गया। अचानक जेसीबी से मकान गिराना उन लोगों को काफी खला । उन्होनें आरोप लगाया कि राजस्व टीम ने उनको गाली गलौज करते हुए उन्हेें खूब हड़काया और विरोध करने पर लेखपाल ने रिवाल्वर से भीड़ पर फायर कर दिया, जिससे विशाल को गोली लग गई।

ग्रामीणों ने दलील दी कि बालक को गोली लगने के बाद उन्होंने राजस्व टीम का विरोध किया। उन्होंने लेखपाल समेत राजस्व टीम के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर सूत्रों के अनुसार राजस्व टीम गांव पहुंची उसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर एसआई और एक सिपाही मौके पर पहुंचा।

इससे पहले वहां पर विवाद होने लगा था।वहीं एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुचने पर उसने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर एक दरोगा और सिपाही मौके पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed