फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accountant dies after falling from rice mill roof, accused of murder

Hardoi News: राइस मिल की छत से गिरकर लेखाकार की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 25 Jan 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accountant dies after falling from rice mill roof, accused of murder
फोटो-40- मृतक आशुतोष की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। बिलग्राम रोड पर कसरावां गांव स्थित एक राइस मिल के लेखाकार की संदिग्ध हालात में बुधवार शाम छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने मिल मालिक के पुत्र पर भाई को एक निजी चिकित्सालय में छोड़कर जाने और छत से फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महोलिया शिवपार निवासी आशुतोष गुप्ता (25) बिलग्राम रोड पर कसरावां गांव स्थित एक राइस मिल में लेखाकार था। मृतक के पिता राम किशोर गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया कि आशुतोष एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं।
विज्ञापन

जब वह अस्पताल पहुंचे तो, वहां पर आशुतोष मिला, लेकिन हालत गंभीर थी। वह लोग उसे लेकर जिला चिकित्सालय आए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आशुतोष के भाई अनूप गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसका भाई फोन पर बात कर लिया करता था, इससे मिल मालिक का पुत्र चिढ़ता था। इसी कारण मिल मालिक के पुत्र ने उसे छत से फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसके भाई को छत से फेंकने के बाद मिल मलिक एक निजी चिकित्सालय में उसे छोड़कर भाग गए। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मिल में बारिश के दौरान गिर कर युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

पिछले साल हुई थी शादी
आशुतोष गुप्ता की शादी पिछले साल हुई थी। आशुतोष के चार भाई थे, इनमें दो उससे बड़े और एक छोटा भी है। उसकी पत्नी अंजलि गुप्ता का रोते-रोते बुरा हाल हो गया, वहीं उसके घर वाले भी बेहाल हो गए हैं।

फोटो-41- जिला चिकित्सालय में रोती बिलखती परिजन महिलाएं

फोटो-41- जिला चिकित्सालय में रोती बिलखती परिजन महिलाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed