{"_id":"5d9f71bd8ebc3e93d62b1277","slug":"accident-hardoi-news-knp5188461120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में मिला निशक्त युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में मिला निशक्त युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। थाना क्षेत्र में लापता निशक्त युवक का शव गुरुवार की सुबह मसीत तिराहा के पास खाईं में पड़ा मिला। वह बुधवार की शाम से लापता था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। जिससे परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी मनोज (27) पुत्र मुरलीधर अविवाहित था। वह एक पैर से निशक्त था। परिजनों के मुताबिक, वह शराब का आदी था। बुधवार की सुबह मसीत बाजार जाने के लिए साइकिल से घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सुराग नहीं लगा था। गुरुवार की सुबह मसीत के ग्रामीणों ने तिराहा के पास खाईं में उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। उसकी साइकिल भी गायब थी। वहीं परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि युवक शराब का आदी था। नशे की हालत में गिरने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।