फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Mother-daughter of Godha died in accident in Rae Bareli dead body arrived on son s birthday

Aligarh: गोधा क्षेत्र की मां-बेटी की रायबरेली में हादसे में मौत, बेटे के जन्मदिन पर पहुंचे शव

Fri, 29 Jul 2022 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 01:18 AM IST
सार

गोधा के गांव सुनामई निवासी योगेश कुमार अलीगढ़ में ठेकेदार हैं। उनकी बेटी इशिता (24) रायबरेली में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। मां शालिनी भी बेटी के पास गई थी। सोमवार रात मां-बेटी स्कूटी पर सवार होकर बाजार से कुछ सामान लेकर आ रही थीं। तभी ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Aligarh Mother-daughter of Godha died in accident in Rae Bareli dead body arrived on son s birthday
मां-बेटी का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI

विस्तार

गोधा थाना क्षेत्र के गांव सुनामई निवासी मां-बेटी की रायबरेली में सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव में पहुंचे तो मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गोधा के गांव सुनामई निवासी योगेश कुमार अलीगढ़ में ठेकेदार हैं। उनकी बेटी इशिता (24) रायबरेली में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। मां शालिनी भी बेटी के पास गई थी। सोमवार रात मां-बेटी स्कूटी पर सवार होकर बाजार से कुछ सामान लेकर आ रही थीं। तभी ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

बेटे के जन्मदिन पर आना था, लेकिन आए शव

शालिनी देवी का बेटा इशान गांव में ही रहकर पढ़ाई करता है। बृहस्पतिवार को इशान का जन्मदिन था। जन्मदिन पर मां-बेटी ने गांव आने का प्लान बनाया था। जन्मदिन की तैयारियों के चलते ही मां-बेटी सोमवार को बाजार से कुछ खरीदारी करने गई थीं। बाजार से लौटते समय ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed