फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

ट्रैक्टर से कुचलकर भांजे की मौत, मामा घायल

Thu, 06 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
accidant
फोटो-5 चिकित्सालय में रोती बिलखती मृतक प्रदीप की मां शिवदुलारी व अन्य परिजन। - फोटो : HARDOI
हरदोई। टिकरी पुलिया के पास गुरुवार को खाद लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। अस्पताल में भांजे की मौत हो गई। मामा का इलाज हो रहा है। इधर, हादसे में ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
विज्ञापन

सुरसा थाने के सरसैया गांव निवासी रघुनंदन का बेटा प्रदीप कुमार (28) मजदूरी करता था। बघौली थाने के हुरमई गांव के मजरा सहोरिया निवासी उसके मामा मनोज कुमार (35) सरसैया आए थे। गुरुवार सुबह जब प्रदीप काम पर जाने के लिए बाइक से निकला तो मामा मनोज कुमार ने बघौली तक छोड़ने के लिए कहा। प्रदीप अपने मामा को साथ लेकर बघौली के लिए रवाना हुआ। इसी बीच बघौली-खजुरमई तिराहा रोड पर टिकरी पुलिया के पास खाद लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारते हुए दोनों को कुचल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर खाईं में पलट गया।
विज्ञापन

घायल मामा-भांजा को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां भांजे प्रदीप की मौत हो गई। प्रदीप घर में सबसे बड़ा था। उससे छोटे संदीप, कुलदीप और वीरेश हैं। तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अर्चना है। हादसे की खबर सुनते ही प्रदीप की मां शिवदुलारी रोते हुए बेहाल हो गईं। इधर, पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बाइक सवार के पास हेलमेट नहीं मिला। हालांकि कुचल जाने को मौत की वजह माना जा रहा है।

फोटो-6 घायल मनोज

फोटो-6 घायल मनोज- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed