{"_id":"614e14528ebc3efd1447bf2b","slug":"accidant-hardoi-news-knp6542405199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। बाइक सवार मामा भांजे को बिल्हौर-कटरा मार्ग पर माधौगंज में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मघौली निवासी रामवीर (45) का ननिहाल शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरुगुज्जा में है। उसकी एक रिश्तेदारी मल्लावां कस्बे के निकट ग्राम गौसापुर में है। शुक्रवार शाम रामवीर अपने मामा लज्जाराम (57) के साथ बाइक से गौसापुर से वापस अपने गांव जा रहा था।
इसी दौरान माधौगंज कस्बे में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर गिरा रामवीर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामा लज्जाराम के पैर में मामूली चोट आई। रामवीर खेती करता था। परिवार में चार पुत्र और एक पुत्री है।