{"_id":"60e48e588ebc3e9e943e37d0","slug":"accidant-hardoi-news-knp6386668101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से मलबे में दबकर मासूम की मौत
विज्ञापन
बघौली। गांव भुजापुरवा में मंगलवार को दोपहर बारिश के दौरान छप्पर समेत दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बघौली थाना क्षेत्र के गांव भुजापुरवा निवासी मनोज कुमार खेती बाड़ी करता है। उसके मकान की पक्की दीवार पर छप्पर पड़ा है। मंगलवार की दोपहर छप्पर के नीचे संजय की पुत्री रूपांशी (6), कीर्ति (5) और पुत्र पवन (11) व पड़ोस में रहने वाले शीशपाल की पुत्री वंदना (6) खेल रही थी।
इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश में मकान की दीवार ढह गई और मलबा व छप्पर के नीचे सभी बच्चे दब गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकला, तब तक रूपांशी की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी जावेद अहमद मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर मे लेखपाल आकांक्षा सिंह भी पहुंची। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।