{"_id":"60db51c88ebc3ebf0b0e1917","slug":"accidant-hardoi-news-knp637249664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर सोमवार की रात अज्ञात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर जानकारी जुटाने के बाद परिजनों को सूचना दी। मंगलवार दोपहर परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
टड़ियाव थाना क्षेत्र के गांव लालपुर भैंसरी निवासी विमलेश (30) खेती बाड़ी करता था। सोमवार को वह पत्नी कीर्ति को दवा दिलाने बाइक से हरदोई गया था। परिजनों के मुताबिक दवा दिलाने के बाद विमलेश ने पत्नी कीर्ति को टेंपो से गांव भेज दिया और खुद बाद में आने की बात कही थी। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। मंगलवार को उसकी मौत की सूचना मिली।
उधर, हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर विमलेश का शव मिलने पर पुलिस सोमवार देर रात जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू की। बाइक विमलेश की पत्नी कीर्ति के नाम थी। पुलिस ने पंजीकरण संख्या के आधार पर पूरा पता निकाला और घटना की जानकारी परिजनों को दी। दोपहर बाद परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।