{"_id":"5fbe9b008ebc3e9bce615241","slug":"abkari-cop-attack-on-clerck-hardoi-news-knp5962950190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी के सिपाही ने कनिष्ठ लिपिक का गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी के सिपाही ने कनिष्ठ लिपिक का गला दबाया
विज्ञापन
हरदोई। आबकारी विभाग के लिपिक ने विभागीय सिपाही पर गाली गलौज करने और गला दबाने का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जानकारी शहर कोतवाली में दी गई है।
सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात विजय कुमार गौतम ने शहर कोतवाली और विभागीय अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि बुधवार दोपहर वह कार्यालय में कार्य कर रहा था। इसी दौरान एक प्रधान आबकारी सिपाही उसके पास चिकित्सा व्यय मद की बजट पत्र की मांग करने लगा।
इस पर लिपिक ने इसके लिए प्रार्थना पत्र लिखकर लाने को कहा। इस बात पर प्रधान आबकारी सिपाही ने विजय के साथ गाली गलौज कर गला दबा दिया। आरोप है कि पूर्व में भी कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ उक्त प्रधान आबकारी सिपाही अभद्रता कर चुका है। शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।