फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abhyudaya coaching will shape the career future of youth

Hardoi News: युवाओं के कॅरिअर का भविष्य संवारेगी अभ्युदय कोचिंग

Tue, 16 Jul 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya coaching will shape the career future of youth
हरदोई। सरकारी नौकरी पाने का प्रत्येक युवा का मन होता है। इसे लक्ष्य बनाकर तैयारियां करने वालों को सफलता भी मिलती है। युवाओं के कॅरिअर का भविष्य संवारने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग का सत्र शुरु हो गया है। इसमें सिविल सेवा में जाने वाले युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा के लिए टिप्स और कोर्स की जानकारी दिया जाना शुरु कराया गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग वैसे तो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की गई है। चालू शैक्षिक सत्र में विभाग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज में कक्षाएं संचालित करा दी गई हैं। सिविल सेवा में जाने के उद्देश्य से करीब 60 युवाओं ने कोचिंग में प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

कोचिंग का शुभारंभ डिप्टी कलक्टर माधव उपाध्याय और जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने मां सरस्वती के चित्र के पूजन से किया। डिप्टी कलक्टर ने फीता काटकर और प्रतिभागियों को सिविल सेवा परीक्षा के संबंध में टिप्स देकर कक्षा का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने अनुभव और परीक्षा की तैयारी के संबंध में युवाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार और शिक्षक कृष्णपाल की ओर से कक्षा में युवाओं की पढ़ाई व तैयारी कराई जा रही है। जल्द ही शिक्षकों का पैनल भी गठित करा लिया जाएगा और इसी के साथ जेईई, नीट, एसएससी आदि की कोचिंग का संचालन आरआर इंटर कॉलेज में भी शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed