फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abdullah was taken to Rampur for appearance, came back in the evening...

Hardoi News: हनुमान जन्म पर लगे अंजनी नंदन के जयकारे

Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Abdullah was taken to Rampur for appearance, came back in the evening...
मल्लावां। कस्बा के मोहल्ला भगवंतनगर में वृंदावन के कलाकारों ने हनुमान जन्म लीला का मंचन किया। दर्शकों ने अंजनी नंदन के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

रामलीला का क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और हनुमान के रूप का पूजन अर्चन किया। वृंदावन धाम के बृजलाल बिलास लीला संस्थान के कलाकारों ने हनुमान जन्म की लीला का मंचन किया। जिसमें दिखाया कि नारद की भेंट बकासुर नाम के दैत्य से होती है, जिसे नारद देवराज इंद्र का इंद्रलोक प्राप्त करने की युक्ति बताते है। जिस पर नारद से पुनः भगवान शंकर की तपस्या के लिए कहते हैं, वह फिर से भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या करता है। भगवान शंकर माता पार्वती के साथ वृक्तासुर दैत्य के समक्ष प्रकट होते हैं। वृक्तासुर माता पार्वती से अपने विवाह की बात कहता है। भगवान शंकर भगवान विष्णु के द्वारा धारण मोहिनी रूप को देखकर अपने तेज को रोक नहीं पाते हैं, उनका तेज निकल जाता है, तब भगवान विष्णु उस तेज को समस्त ऋक्षियों की सहायता से अंजनी के गर्भ में स्थापित करवा देते हैं। केसरी के साथ अंजनी का विवाह कर देते हैं। इस तेज के द्वारा अंजनी हनुमान को जन्म देती है। समिति के अध्यक्ष रमाकांत मिश्र, समिति के महामंत्री भास्कर मिश्र, चंद्रशेखर शुक्ला, अशोक दीक्षित, विनोद वर्मा, दीपांशु वर्मा, उदय नारायण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed