फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aayush in speech and Nagendra won over painting

भाषण में आयुष तो पेंटिंग में नागेंद्र ने बाजी मारी

Sat, 23 Jan 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aayush in speech and Nagendra won over painting
भाषण प्रतियोगिता में विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार वितरित करते अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, - फोटो : HARDOI
हरदोई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। भाषण में जहां आयुष ने बाजी मारी, वहीं पेटिंग प्रतियोगिता में नागेंद्र प्रथम रहे।
विज्ञापन

11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर सभी मतदाता बने सशक्त, सतर्क सुरक्षित एवं जागरूक विषय पर भाषण, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें 12 स्कूलों के करीब 170 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में आयुष कटियार ने प्रथम स्थान पाया, श्वेतांक पांडे ने द्वितीय स्थान पाया। अंशुमान तीसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में श्वेतांक पांडे, आयुष श्रीवास्तव और आशी सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में नागेंद्र गुप्ता प्रथम, विकास गुप्ता द्वितीय एवं हिमांशु गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एडीएम संजय कुमार सिंह की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डीआईओएस वीके दुबे ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर बाजपेई ने कहा कि सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को 25 जनवरी को कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर अंबुज वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed