{"_id":"64e0ff0603131915460762ff","slug":"aarav-died-due-to-severe-head-injury-sample-taken-for-dna-test-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2337-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिर में गंभीर चोट आने से गई आरव की जान, डीएनए जांच के लिए लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिर में गंभीर चोट आने से गई आरव की जान, डीएनए जांच के लिए लिया नमूना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपाली। पाली कस्बा के मोहल्ला सरॉय सैफ निवासी मासूम की मौत सिर में गंभीर चोटें आने से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उसके शरीर पर रगड़ के तीन निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस ने अपनी जांच कई अलग अलग बिंदुओं पर भी आगे बढ़ाना शुरू कर दी है। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए मासूम के नाखूनों में मिले कुछ अंश का नमूना लिया गया है।
मोहल्ला सरॉय सैफ निवासी हरिओम का इकलौता पुत्र आरव (3) शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के आस पास घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। कुछ घंटे बाद वह मकान से पांच सौ मीटर दूर मवेशी अस्पताल के पीछे झाड़ियों में बेहोश पड़ा मिला था। परिजन उसे शाहाबाद सीएचसी और फिर शाहजहांपुर में इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन शाहजहांपुर में उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
दिन-दहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे थे। शव के गले में चोट के निशान नजर आने पर प्राथमिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर के दाहिने तरफ चोट लगने से आरव की मौत होने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने अलग अलग बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ाई है।
विज्ञापन
रात में ही एक और सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया जिसमें आरव अपने खिलौने के साथ जाते दिख रहा है, लेकिन उसके पीछे कोई संदिग्ध भी जाता नजर आया है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को आरव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जांच हर बिंदु को शामिल कर की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना का खुलासा हो जाएगा।